- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
टेस्टी बनाना कस्टर्ड
बनाना कस्टर्ड एक क्लासिक डिजर्ट रेसिपी है जिसे बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बेहद पसंद करते हैं। अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो यह एक ऐसी डिश है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। टेस्टी होने के साथ ही यह हेल्थी भी है क्योंकि इसमें केले की खूबियों के साथ ही दूध भी है। बच्चों की बर्थडे पार्टीज़ के अलावा किटी पार्टी या रोड ट्रिप के लिए भी यह एक आइडल डिश है।
कुल समय 55 मिनट
तैयारी का समय 15 मिनट
कैलरी 427
सामग्री (4 लोगों के लिए)
केला 8
दूध 3 कप
चीनी 1 कप
वनीला एसेंस 1 चम्मच
काजू 10
बादाम 10
पिस्ता 10
किशमिश 4 चम्मच
कस्टर्ड पाउडर 2 चम्मच
चॉकलेट पाउडर 3 चम्मच
बनाने की विधि
– सबसे पहले केले को छिलकर उसे छोटा-छोटा काट लें। अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और कस्टर्ड पाउडर लें और उसमें थोड़ा सा दूध डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को कुछ समय के लिए अलग रख दें।
– अब एक पैन लें और उसमें बचा हुआ दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर उबालें। कुछ देर बाद दूध में कस्टर्ड पाउडर और चीनी का मिश्रण डाल दें।
– जब दूध और कस्टर्ड पाउडर का मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें कटे हुए केले डाल दें। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
– अब इस मिश्रण में वनीला एसेंस, कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
– कस्टर्ड तैयार है लेकिन इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर लें औऱ फिर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
– कस्टर्ड को फ्रिज से निकालकर सर्विंग बाउल में ट्रांसफर करें और ऊपर से चॉकलेट पाउडर और चॉको-चिप्स से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।