- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
मटर मशरुम
सामग्री…
मशरूम-डेढ़ कप कटे हुए, ताजा मटर-एक कप, तेज पत्ता-एक, जीरा-1/2 छोटा चम्मच, प्याज-2 बड़े कद्दूकस, टमाटर-4 (प्यूरी किए हुए), अदरक-लहसुन पेस्ट-एक बड़ा चम्मच, घी/तेल-3 बड़े चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च-एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर-1/2 छोटा चम्मच, काजू पेस्ट-2 छोटे चम्मच, चीनी-एक छोटा चम्मच, मलाई-1/4 कप, मक्खन-2 छोटे चम्मच, गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच, हरा धनिया कटा हुआ-एक बड़ा चम्मच।
यूं बनाएं…
एक पैन में थोड़ा-सा मक्खन गरम कर मशरूम व मटर को शैलो फ्राई कर अलग रख दें। एक नॉनस्टिक पैन में घी/तेल गरम कर तेज पत्ता व जीरा तड़काएं। अदरक-लहसुन पेस्ट डालें व कद्दूकस प्याज के साथ भूनें। अब उसमें धनिया, लाल मिर्च पाउडर व नमक डालें। टमाटर प्यूरी व चीनी डालें, 3-4 मिनट तक घी छोडऩे तक पकाएं। अब इस मिश्रण में एक-एक करके काजू पेस्ट, गरम मसाला, मलाई मिक्स करें। तीन-चार मिनट तक पकने दें। मशरूम व मटर डालें व हल्की आंच पर पकाएं।