- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बाजरे की खिचड़ी
सामग्री
200 ग्राम बाजरा दाना, 150 ग्राम मूंग की दाल, दो बड़े चम्मच देसी घी, चुटकी भर हींग, जीरा आधा चम्मच, थोड़ी कटी हरी मिर्च, हल्दी आधा चम्मच, हरे मटर के दाने एक कटोरी, नमक स्वाद के अनुसार लें।
विधि
सबसे पहले बाजरे को साफ करें व कूटकर इसकी भूसी निकाल लें। इसके बाद कुकर में घी डालकर गर्म करें फिर हींग व जीरा डालें। साथ में हरी मिर्च, हल्दी पाउडर व मटर के दाने डालकर दो मिनट के लिए भूनें। अब इसमें दाल और साफ किया व कुटा बाजरा धोकर डाल दें। 2-3 मिनट चमचे से चलाकर खिचड़ी को भूनने के बाद बाजरा और दाल की मात्रा के चार गुना पानी इसमें डालें। एक-दो सीटी आने के बाद कुकर बंद करें। हरे धनिया से गार्निश कर गर्मागर्म खाएं।
ऊर्जा : 360 कैलोरी
पोषक तत्त्व : इसमें प्रोटीन, फाइबर, नमी, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि प्रमुख रूप से पाए जाते हैं।