- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
राखी पर धनकारक नक्षत्र, भाई बहन के लिए समृद्धि देने वाला रहेगा त्यौहार
उज्जैन। श्रावणी पूर्णिमा रविवार के दिन धनिष्ठा नक्षत्र की साक्षी में आ रही है। धनिष्ठा पंचक का नक्षत्र है। पूर्णिमा के दिन आने से धार्मिक कार्यों में इसका पांच गुना शुभफल मिलेगा। धर्म शास्त्र में धनिष्ठा नक्षत्र को धनकारक नक्षत्र माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार इस नक्षत्र में राखी का आना बहन भाई दोनों के लिए समृद्घि देने वाला रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया पंचागीय गणना से देखे तो इस बार राखी रविवार के दिन पंचक के नक्षत्र धनिष्ठा में आ रही है। पूर्णिमा तिथि पर पंचक का नक्षत्र विशेष योग कारक होता है। मान्यता अनुसार पर्व काल के लिए यह पांच गुना अधिक शुभफल प्रदान करने वाला माना गया है। क्योंकि पूर्ण तिथि पूर्णिमा पर योग, दिवस तथा नक्षत्र यदि मध्यान पर्यंत हो तो इसकी शुभता और भी बढ़ जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने से बहन व भाई दोनों को सुख समृद्घि प्राप्त होगी।