- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
राजस्थान की सीएम वसुधंराराजे ने किए देव दर्शन
उज्जैन । राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधंराराजे सिंधिया आज एक दिन की यात्रा पर उज्जैन आई और विभिन्न देव मंदिरों में दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से साथ बातचीत में कहा कि राजस्थान प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रही यही कामना भगवान से करने उज्जैन आई।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधंराराजे सिंधिया आज सुबह हेलीकाप्टर से उज्जैन स्थित पुलिस लाइन पहुंची। उन्होंने शहर के विभिन्न देव मंदिरो में पूजा अर्चना और दर्शन किये एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुई। वसुधंराराजे हेलीपेड से सीधे मंगलनाथ के समीप स्थित अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और भगवान का पंचामृत अभिषेक कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री वसुधंराराजे यहां करीब आधे घंटे तक रूकी।
मंदिर के पुजारी पंडित मनीष अर्जुन उपाध्याय ने पूजन विधि सम्पन्न कराई। इसके अलवा वसुधंराराजे ने काल भैरव, हरसिद्धि और महाकाल मंदिर में भी दर्शन कर पूजा अर्चना की। अंगारेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद वापस लौटते समय राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधंराराजे ने मीडिया के साथ दो मिनिट बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवता पूज्यनीय है इसी के चलते में यहां देव दर्शन के लिए आती रहती हूं। इस बार भी मंदिरों में दर्शन कर राजस्थान और देश में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहे यही कामना भगवान से करने आई हूूं।