- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
राजाधिराज महाकाल ने शिव तांडव स्वरुप में दिए भक्तों को दर्शन
उज्जैन । भगवान के इस स्वरुप को देखने के लिए देशभर से डेढ़ लाख श्रद्धालु उज्जैन शहर में उमड़े। श्रावण मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में यह तीसरी सवारी थी। जिसमें भगवान हाथी पर मन महेश, चांदी की पालकी में चंद्रमोलेश्वर और रथ पर शिव तांडव रुप में भक्तों के बीच पहुंचे। ठाठ बांट के साथ ठीक ४ बजे मंदिर से भगवान की पालकी बाहर निकली जहां संशस्त्र बल ने राजा को सलामी दी।
पालकी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए जो सवारी के आगे छांछ मंजीरा बजाते हुए चल रहे थे। साथ ही इस बार राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी भगवान की सवारी में शामिल हुई। सवारी ठीक ५ शिप्रा नदी पहुंची यहां भगवान का शिप्रा के जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद सवारी कार्तिक चौक, ढाबारोड, दानी गेट होती हुई, गोपाल मंदिर पहुंची। जहां भगवान की आरती के बाद सवारी फिर से महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई। सवारी ठीक ७.३० बजे महाकाल मंदिर पहुंची। सवारी में इस बार देशभर से डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु उमड़े थे। जिसको लेकर प्रशासन के सामने क्राउड मैनेजमेंट की चुनौती रही।