- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
रात 12 बजे घोषित हुई भाजयुमो की नगर टीम, ये बने पदाधिकारी
उज्जैन | भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर टीम की घोषणा सोमवार रात 12 बजे हुई। महीनों तक चली उठापटक के बाद नेताओं के गुटों में तालमेल बैठाने की जद्दोजहद के बीच नगर अध्यक्ष अमय आप्टे ने पदाधिकारियों की घोषणा की। मोर्चा में महामंत्री का पद पाने युवा नेताओं में काफी खींचतान चल रही थी।
इन सबके बीच योगेश सांगते व अमेय शर्मा को महामंत्री का पद मिला। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में जयंत राव गरुड़ व दिग्विजय सिंह चौहान सहित अजय जागीरदार, लाला, प्रदीप नाहर, योगेश ठाकुर, गौरव पटवा, प्रशांत चंदेरी, मनीष आंजना को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अनुपम माहेश्वरी कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री मौसम मेहता, मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बेस, सह मीडिया प्रभारी अपूर्व देवड़ा को बनाया गया। वहीं नगर मंत्री के रूप में भुवनेश शर्मा, विक्रम ठाकुर, श्रीपाल रजावत, विनोद मालवीय, जितेंद्र कृपलानी, सचिन वर्मा, लोकेश सिसोदिया को जगह मिली। नगर टीम में सोशल मीडिया प्रभारी गौरव संचोरा, सह प्रभारी पीयूष जैन, रणदीप मक्कड़, पीयूष साहू मनोनीत हुए।
घोषणा के साथ ही नगर अध्यक्ष आप्टे ने सूची फेसबुक पर अपलोड कर पदाधिकारियों को बधाई भी दी। इसमें उल्लेख है कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी व नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी की सहमति से पदाधिकारियों की घोषणा की जाती है।