- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
रात 12.30 बजे कार्तिक मेले में चली गोली, बाल-बाल बचा युवक
उज्जैन | कार्तिक मेले के वाहन स्टैंड पर मंगलवार रात 12.30 स्टैंड वालों से बाइक सवार युवकों का विवाद हो गया। बात बढ़ी और युवक बाद में देख लेने का बोलकर चले गए। थोड़ी देर बाद वे पांच-सात लोगों को लेकर आए। उनमें से एक बदमाश ने स्टैंड पर मौजूद युवक पर दो फायर किए, तभी युवक छुप गया। जिससे गोली उसे नहीं लगी। गोली चलने की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारी रात पौने दो बजे तक पूछताछ करते रहे। जीवाजीगंज टीआई ओपी मिश्रा के मुताबिक फरियादी बंटी पिता मुकेश टांक निवासी गौंसा दरवाजा है, जो वाहन स्टैंड पर काम करता है। उसने गोली चलाने वालों के नाम रोहित नागर व सोनू बताए हैं। मौके से दो खाली कारतूस भी मिले हैं। घटना की मूल वजह क्या है, यह हमलावरों के पकड़े जाने पर ही सामने आ सकेगी।