- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
रामघाट पर चोरों की गैंग सक्रिय
उज्जैन। सावन मास में महाकालेश्वर दर्शन करने आने वालों के साथ चोरी और जेबकटी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बाहर से आये श्रद्धालुओं के रामघाट पर स्नान के दौरान बदमाशों ने पर्स, मोबाईल सहित कपड़े भी चोरी कर लिये जिसकी शिकायत महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार अलका तिवारी पति शिवकरण 32 वर्ष निवासी दतिया अपने परिवारजनों के साथ उज्जैन दर्शन करने आई थीं और सुबह रामघाट पर स्नान पूजन करने पहुंची। यहां स्नान के दौरान कपड़ों के पास रखा अलका तिवारी का पर्स अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया जिसमें तीन मोबाईल, 12 हजार रुपये नकद व सोने की अंगूठी रखी थी।
इसी प्रकार हेमंत शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी बड़ोदरा अपने दोस्त के साथ रामघाट पर नहाने गया था। हेमंत शर्मा कपड़े घाट पर रखकर नहा रहा था जिसे अज्ञात बदमाश ने चुरा लिया। हेमंत ने बताया कि पेंट की जेब में 44 हजार रुपये कीमत का आईफोन 6-एस सहित रुपये व जरूरी कागजात रखे थे। यहीं पर एक अन्य व्यक्ति के कपड़े भी चोरी हुए जिसमें हजारों रुपये सहित मोबाईल रखा था। घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा कैमरे की मदद से चोर की तलाश की जा रही है, जबकि थाने पर पुलिस ने शिकायती आवेदन लिया है।
बाल चोर गिरोह सक्रिय
घाट पर स्नान व पूजन करने के लिये आने वाले श्रद्धालुओं के पर्स, कपड़े व कीमती सामान चोरी करने में बाल चोर गिरोह सक्रिय है। सुबह एक श्रद्धालु के साथ हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने कैमरों की जांच की तो पता चला कि एक बच्चा कपड़े चोरी कर ले जा रहा था जिस पर श्रद्धालु के साथ पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही थी।