- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
रामघाट पहुंची निगमायुक्त, अपूर्ण काम्पलेक्स निर्माण शुरू करने के निर्देश
उज्जैन। एक वर्ष से अधिक समय से रामघाट पर दो मंजिला सुलभ काम्पलेक्स निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसका काम तय समय निकलने के बाद भी पूर्ण नहीं हुआ।सुबह निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल रामघाट पहुंचीं और काम्पलेक्स निर्माण शुरू करने के निर्देश दिये। शहर में ओडीएफ निरीक्षण टीम भ्रमण कर रही है वहीं सुबह निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल भी शौचालयों की स्थिति जानने निकलीं। रामघाट पर अधूरे पड़े दो मंजिला सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण कार्य बंद देखकर आयुक्त सुश्री पाल ने अधिकारियों से पूछताछ की जिसमें सामने आया कि वर्ग विशेष द्वारा आपत्ति लिये जाने के कारण निर्माण कार्य रुका पड़ा है। इस पर सुश्री पाल ने तुरंत निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।