- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
राम मंदिर की नीव रखने के बाद महाकाल में दिखा दीवाली सा नजारा, राम स्वरूप में बाबा ने दिए दर्शन
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुधवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में शुभ मुहूर्तके अनुसार भूमिपूजन किया, वैसे ही देशभर में जश्न का माहौल दिखाई देने लगा। मानों जैसे करीब 492 साल से मंदिर बनने का सपना देखने वाले रामभक्तों की सभी मुरादें पूरी हो गईं। देशभर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों और अनेक घरों में दीप जलाकर जश्न मनाया गया। इसी कड़ी में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में बुधवार को एक खास तरह की रौनक देखने को मिली। ये वही रौनक थी जो हर साल दीवाली के मौके पर यहां दिखाई देती है। खास बात ये रही कि, यहां महाकालेश्वर का भांग से पहले राम के रूप में श्रृंगार किया गया। फिर नंदी हाल में दीपक जलाकर गुलाब की पंखुड़ियों से जय श्री राम लिखकर सजाया गया।
बाबा महाकाल का किया गया रामरूपी श्रृंगार
करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में पूजा पाठ हुए। महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का भांग से किया गया श्रृंगार राजा राम के रूप में देखने को मिला। महाकाल मंदिर में होने वाली संध्या कालीन आरती में महाकाल राम के रूप में नजर आए और मंदिर में नंदी हाल को दिवाली की तरह सजाया गया। वहीं, नंदी हाल में गुलाब के फूल और दीपक से जय श्री राम लिखकर दिवाली की तर्ज पर इस खास दिन को मनाया गया।
राजगढ़ में 21 किलो रंगों से बनाई श्री राम की रंगोली
धार जिले के राजगढ़ स्थित न्यू बस स्टैंड पर मांगीलाल यादव, मुकेश माहेश्वरी, राजा सेठिया, रमेश राजपूत के नेतृत्व मे श्रीराम भक्तों के सहयोग से 25 बाई 25 फीट की भव्य रंगोली बनाई गई। भगवान राम के इस रूप को पिपरनी के रवि परिहार और निलेश गेहलोत ने आकार दिया। रंगाेली में 5100 दीप प्रज्जवलित किए गए। शाम को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ढोल, ताशे की धुन पर भगवान राम की आरती की गई। रंगोली के मुख्य कलाकार निलेश गेहलोत के मुताबिक, रंगोली को बनाने में 11 तरह के रंगों का इस्तेमाल किया गया है।