- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
राष्ट्रपति द्वारा महाकाल मंदिर को वर्ष 2017 का राष्ट्रीय पुरस्कार
उज्जैन | राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने रविवार को विश्व विकलांग दिवस पर महाकाल मंदिर को वर्ष 2017 का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर संकेत भोंडवे ने प्रशस्ति-पत्र नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्राप्त किया। पुरस्कार मंदिर में दिव्यांगों को आदर्श दर्शन व्यवस्था के लिए दिया। कलेक्टर के अनुसार दिव्यांग आसानी से दर्शन-पूजन कर सकें, इसके लिए समिति ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इससे यह देश का पहला बाधारहित मंदिर बन गया है।
महाकालेश्वर पहला ऐसा मंदिर है, जहां हर कोने में स्वच्छता एवं सुंदरता है। स्वच्छता के सभी मानकों में व्यवस्थाएं खरी उतरी हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां की व्यवस्थाओं की सराहना करते हैं। इस दौरान पं.आशीष शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रदीप शर्मा, अशोक शर्मा, लोकेश व्यास, प्रशासक प्रदीप सोनी, पंकज मारू, भविष्य खोबरागड़े, सुमन शांताराम भोंडवे, प्रदीप त्रयंबक घाटगे, शैलेंद्र जैन तथा नितिन श्रीमाली मौजूद थे।