- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
ईद मिलादुन्नबी पर निकाला आकर्षक जुलूस, बच्चों में ख़ासा उत्साह
उज्जैन | ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाजजनों द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से आकर्षक जुलूस निकाला गया। इसमें बच्चों ने भी बड़ी संख्या में झांकियां बनाकर भाग लिया। जुलूस का जगह-जगह सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने स्वागत किया। व्यवस्था को लेकर पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
मुस्लिम समाज द्वारा आज ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर की जामा मस्जिद से आकर्षक झांकियों के साथ जुलूस शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस जामा मस्जिद पहुंचा।
पर्व को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह नजर आया और सुबह से बच्चे नये कपड़े पहनकर आकर्षक झांकियां लेकर जामा मस्जिद पहुंचे। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों ने स्वागत मंच बनाये जहां से जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे।