राष्ट्रसेविका समिति ने निकाला पथ संचलन, वरिष्ठों ने कहा- महिलाएं ही राष्ट्र की आधार शक्ति होती हैं

सार

Ujjain News: पथ संचलन में मुख्य वक्ता के रूप में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. शोभा शौचे शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के ऐसे निर्माण में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है, महिलाएं ही राष्ट्र की आधार शक्ति होती हैं।

विस्तार

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित पथ संचलन में मुख्य वक्ता के रूप में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. शोभा शौचे शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विरुद्ध किसी घटना व कृत्य की पीड़ा सम्पूर्ण देश को होना वैसे ही गौरवान्वित करने वाले समाचारों से प्रत्येक भारतीय की प्रसन्नता की राष्ट्रीयता का भाव है। व इसका जागरण शिक्षा व संस्कारों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी में करना परम् आवश्यक है।

राष्ट्रसेविका समिति का उद्देश्य व्यक्तित्व का निर्माण है, व्यक्तित्व का निर्माण इसलिए ज्यादा आवश्यक है कि जैसा हम अपने देश को बनाना चाहते हैं वैसा ही व्यक्तियों का निर्माण करें। हम कैसा देश चाहते हैं हम ऐसा देश चाहते हैं जो वैज्ञानिक दृष्टि से, तकनीकी दृष्टि से आर्थिक दृष्टि से, कृषि की दृष्टि से और चरित्र की दृष्टि से विशेषकर संवेदनाओं की दृष्टि से श्रेष्ठ बनें।

व्यक्ति के ऐसे निर्माण में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है, महिलाएं ही राष्ट्र की आधार शक्ति होती हैं। महिलाएं चाहे तो समाज को श्रेष्ठ बना सकती हैं, राष्ट्र को उस स्तर तक पहुंचा सकती है कि विश्व का प्रत्येक देश उससे प्रेरणा लेकर उस मार्ग पर चल सके। उज्जैन महानगर, कार्यवाहिक दीपा पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पलक पटवर्धन द्वारा की गई।

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित पथ संचलन लोकमान्य तिलक विद्यालय से प्रारम्भ होकर तेजनकर हॉस्पिटल के सामने से तीन बत्ती- कौटिल्य अकेडमी से युटर्न लेते हुए सिंधी कॉलोनी से विवेकानन्द कॉलोनी होते हुए पुनः लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति की छोटी बहनें, तरुणियां, माताएं शामिल हुई। व्यक्तिगत गीत कु. अनुष्का भालेराव द्वारा प्रस्तुत किया गया व मंच संचालन रेखा मेहता द्वारा किया गया।

Leave a Comment