- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
साल का अंतिम चंद्रग्रहण शनिवार को, शाम 4.05 बजे से लगेगा सूतक, इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ फलदायी
शरद पूर्णिमा पर शनिवार को साल का अंतिम चंद्रग्रहण होने जा रहा है। अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगने जा रहे इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि के लिए शुभ फलदायी रहेगा। ग्रहण के चलते मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम बदलेगा।
ज्योतिषाचार्य पं.सर्वेश्वर शर्मा के अनुसार, चंद्रग्रहण केवल वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है। चंद्रग्रहण शनिवार रात 1 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यानी यह ग्रहण 1 घंटा 16 मिनट का रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है। अतः भारतीय समय अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक शाम 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। इस ग्रहण में चंद्रबिंब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा।