- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
सर्दी के मौसम में बदलेगी राजा महाकाल की दिनचर्या, आधा घंटा देरी से करेंगे भोजन
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 29 अक्टूबर से राजाधिराज भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। सर्दी के मौसम में अवंतिकानाथ सुबह आधा घंटा देरी भोजन करेंगे। वहीं संध्या आरती वर्तमान समय से आधा घंटा पहले होगी। यह क्रम फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगा।
दरअसल, महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में गर्मी व सर्दी के क्रम से प्रत्येक छह माह में भगवान की दिनचर्या बदलती है। वर्तमान में भगवान की दिनचर्या गर्मी के मौसम अनुसार चल रही है। भगवान शीतल जल से स्नान कर रहे हैं। लेकिन कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से मंदिर में सर्दी की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन से मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय बदलेगा। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती तथा रात 10.30 बजे होने वाली शयन आरती अपने निर्धारित समय पर होगी।