- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
रेलवे स्टेशन पर चोर और जेबकट सक्रिय,15 दिन के भीतर चेन झपटने की हो चुकी चार वारदातें
उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर चोर एवं उठाईगिरों के सक्रिय होने के कारण आए दिन चोरी की वारदाते हो रही है। बदमाश मौका पाते ही यात्रियों का सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। इसके अलावा चैन झपटने की वारदाते भी हो रही है लेकिन जीआरपी एवं आरपीएफ अभी तक बदमाशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
गुरुवार को इंदौर निवासी आरती पति विजय के गले से एक बदमाश सोने का मंगलसूत्र लेकर भाग गया। इसकी शिकायत जीआरपी थाने में की गई। ज्ञातव्य है कि रेलवे स्टेशन परिसर में कई बदमाश एवं उठाएगिरे घूमते रहते हैं। इसके अलावा यात्री प्रतीक्षालय में भी यात्रियों से ज्यादा असामाजिक तत्व डेरा डाले रहते हैं लेकिन उन पर सख्ती के साथ कार्रवाई नहीं की जाती है।
रेलवे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं उसके बावजूद पुलिस चोर, जेबकतरे एवं उठाईगिरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है जिससे आए दिन वारदातें हो रही है। गत 15 दिन के भीतर रेलवे स्टेशन पर चौथी बार चैन व मंगलसूत्र झपटने की वारदात हुई है।