- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
रैन्समवेयर अटैक का डर, बैंक खुलने से पहले कम्प्यूटर चैक, एटीएम पर सर्चिंग
उज्जैन :- रैन्समवेयर सायबर अटैक का उज्जैन में भले ही अब तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। इसके बावजूद बैंक खुलने से 15 मिनट पहले कम्प्यूटर चैक करने के बाद ही लेनदेन शुरू कर रही है। वहीं एटीएम पर भी लगातार सर्चिंग की जा रही है। शहर में अभी सायबर अटैक की एक भी शिकायत नहीं मिली है। लेकिन बैंकें इसे लेकर पूरी सतर्कता बरत रही है। हालांकि एसबीआई, बैंक आॅफ इंडिया व पंजाब नेशनल जैसी बड़ी बैंकों में सिंहस्थ के दौरान ही सारे कम्प्यूटर सिस्टम एवं एटीएम अपडेट कर लिए गए थे। लेकिन फिर भी बैंकें रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिए ग्राहकों से अलर्ट रहने के साथ लेनदेन की अपील की जा रही है। लीड बैंक उज्जैन के मैनेजर आरके तिवारी ने कहा फिलहाल तो शहर की सभी राष्ट्रीकृत एवं निजी बैंकों, एटीएम में सामान्य लेनदेन जारी है। नुकसान से बचने के लिए बैंक सुबह ब्रांच खुलने से पहले कम्प्यूटर चैक कर रही है। एसबीआई के एटीएम चैनल मैनेजर अजीत पोखरना ने बताया एटीएम पर बतौर सुरक्षा के लिए सर्चिंग जारी है।
ग्राहक डरें नहींं, बैंकों व एटीएम में रुपए सुरक्षित
एसबीआई उज्जैन के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश चौरे ने कहा सायबर अटैक की खबरों से शहर के ग्राहक डरे नहीं। बैंकों व एटीएम मे उनके रुपए सुरक्षित है तथा साइबर अटैक व हैकिंग जैसे मामलों में भी ग्राहकों का कोई नुकसान नहीं होता है।