- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
रोचक मुकाबला ,ना हार ना जीत मुकाबला हुआ टाई:एक वोट की कीमत ,अब लॉटरी तय करेगी पंचायत का मुखिया
उज्जैन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले की दो जनपद पंचायत में शनिवार को पहले दौर में हुए चुनाव में एक बेहद रोचक मामला सामने आया है। एक गांव में मतदाता भी है, प्रत्याशी भी मैदान में है, लेकिन जीत-हार का परिणाम सामने नही आया। यह स्थिति बनी कि सरपंच पद के दो प्रत्याशियों को एक समान मत मिलने से मुकाबला टाई हो गया है।अब फैसला लॉटरी से तय होगा ।
जिले के उज्जैन विकासखंड के अंतर्गत सिकंदरी पंचायत में एसटी पुरूष के लिए सरपंच पद का आरक्षण हुआ है। सरपंच के लिए यहां से एसटी से पांच उम्मीदवार मैदान मेंं थे। गोठड़ा, सिकंदरी, जीवनखेड़ी को मिलाकर कुल मतदाता की संख्या 1047 है। वहीं सरपंच पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। ग्राम पंचायत में शनिवार को हुए मतदान में सरपंच पद के उम्मीदवार संतोष और पदम को समान 252-252 मत मिले। ऐसी स्थिति होने से दो से तीन बार काउंटिंग करने के बाद भी नतीजा यही होने से चुनाव अधिकारी ने फिलहाल यहां के मामले में एसडीएम को जानकारी दी है। अब प्रशासन से निर्देश अनुसार आगामी 14 जुलाई को लॉटरी से तय होगा सरपंच।
लॉटरी से से तय होगा पंचायत के मुखिया का पद
सिकंदरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत सरपंच के लिए मतदाताओं ने दोनो ही प्रत्याशियों को समान मत देने से यहां जीत का जश्र तो नही मना। लेकिन अब ग्रामीण इस इंतजार मेें है कि दोनो प्रत्याशियों के बीच फैसला कैसे होगा। हालांकि एक बार ऋ काउंटिंग की जा चुकी है जिसके बाद दोनों को बराबर मत मिले। एसडीएम गोविन्द दुबे ने बताया की ऐसे स्थिति में 14 जुलाई को दोनों प्रत्याशियों के नाम की लॉटरी निकाली जायेगी जीसका नाम लॉटरी में निकलेगा वो सरपंच पद का हकदार होगा।
एक वोट की कीमत
पंचायत चुनाव में सरपंच चुनाव को लेकर शनिवार को सुबह से ही उत्साह बना हुआ था। गांव का मुखिया चुनने के लिए मतदाताओं ने बढ़चढ़ मतदान किया। इधर शाम को जब परिणाम जानने की बारी आई तो मुकाबला टाई होने से दोनों सरपंच पद के उम्मीदवारों के समर्थकों में मायुसी छा गई। गांव की चौपाल पर देर रात तक आश्चर्यचकित परिणाम को लेकर ग्रामीण जनों के बीच एक वोट की कीमत की चर्चाओं का दौर चलता रहा।