- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
लाखों कीमत के 100 से अधिक मोबाइल पुलिस ने तलाशे
लोगों की पहचान हुई, कल एसपी लौटाएंगे मोबाइल
उज्जैन।यात्रा या मंदिरों में दर्शन अथवा भीड़ भरे इलाकों में लोगों के मोबाइल गुमने या चोरी होने की वारदातें लगातार होती हैं। पुलिस द्वारा मामलों में शिकायती आवेदन लेकर सायबर सेल पहुंचा दिया जाता है।
सायबर सेल की टीम ने ऐसे ही आवेदनों की जांच के बाद 100 से अधिक मोबाइल बरामद किये हैं जिन्हें सोमवार को एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा मोबाइल मालिकों को लौटाया जाएगा। मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर थानों पर शिकायत करने पहुंचने वाले लोगों से पुलिस द्वारा आवेदन लिया जाता है।
तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की जाती। इसके पीछे अफसरों का तर्क है कि गुम या चोरी हुआ मोबाइल मिलने पर कोर्ट प्रोसेस के बाद फरियादी को मोबाइल सौंपने की प्रक्रिया जटिल होती है इस कारण शिकायती आवेदन लेकर गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश करने के बाद उसके मालिक को सौंप दिया जाता है।
सायबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव ने बताया कि विभिन्न थानों से मिले मोबाइल गुम के शिकायती आवेदनों की जांच के बाद उक्त मोबाइलों की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई। अब तक 100 से अधिक मोबाइल बरामद हो चुके हैं। इनके मालिकों को थाने बुलाकर वेरिफिकेशन कराया जा चुका है। उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार को बुलाया गया है जहां एसएसपी द्वारा लोगों को मोबाइल लौटाये जाएंगे, यादव ने बताया कि बरामद हुए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये में है।