- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
लाखों के मोबाइल चुराने वाले पुलिस गिरफ्त में आए
उज्जैन। सैमसंग केयर सेंटर से मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराए गए 60 मोबाइल जब्त कर लिए हैं। आरोपी कम कीमत पर मोबाइल बेच रहे थे। शंका के आधार पर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
एसपी सचिन अतुलकर के अनुसार 3-4 जून की दरमियानी रात सैमसंग केयर सेंटर देवास रोड से अज्ञात बदमाश मोबाइल चुरा ले गए थे। मामले में माधवनगर पुलिस ने रोहित पिता गोविंद तोतला निवासी गोकुल परिसर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था। पड़ताल के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि दो लोग कोट मोहल्ला क्षेत्र में कम कीमत में कुछ मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका बिल भी उनके पास नहीं है। पुलिस ने घेराबंदी की ओर उन्हें लेकर थाने आई। जहां पूछताछ में आरोपित सूरज उर्फ फिरोज उर्फ ट्रिपल पिता कृष्णा ओंकारसिंह उर्फ सिकंदर (22) ने कबूल लिया कि उसने अपने साथी निखिल पिता नरेश (19) निवासी कोट मोहल्ला के साथ यह मोबाइल चुराए थे। उन्होंने कुछ मोबाइल तथा उनके पार्ट्स बेचने के लिए मोबाइल रिपेरिंग का काम जानने वाले सोहेल उर्फ सादिल पिता शाहदत खां (26) निवासी कुरैशी बिल्डिंग के समीप कोट मोहल्ला को दिए। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपितों के पास से चुराए गए 60 मोबाइल भी जब्त कर लिए। आरोपित सूरज के खिलाफ चिमनगंज मंडी में 5 तथा राघवी व माधवनगर थाने सहित 7 प्रकरण तोड़फोड़, हफ्ता वसूली, मारपीट आदि के दर्ज है।