- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
लेनदेन के विवाद में अधेड़ ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
उज्जैन:उधार रुपये लौटाने के बावजूद लोगों ने लाइट डेकोरेशन वाले का सामान जब्त कर लिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इससे प्रताडि़त होकर उक्त व्यक्ति ने बीती रात जयसिंहपुरा रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतक के पास से 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें रुपयों के लिये प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने वालों के नाम दर्ज हैं।दौलतराव इंगले पिता मल्हार राव 45 वर्ष निवासी खत्रीवाड़ा गोपाल मंदिर के पीछे ने बीती रात करीब 10 बजे जयसिंहपुरा रेलवे क्रासिंग से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
महाकाल पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जांच शुरू की। मृतक की जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को फोन लगाया। दौलतराव इंगले के भाई नरसिंह राव इंगले ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने दौलतराव की पेंट की जेब से एक 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें विमल जैन, बबलू जैन, पप्पू प्रजापति व एक अन्य द्वारा रुपयों के लेनदेन में प्रताडि़त करने और लाइट का सामान जब्त कर लेने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का जिक्र किया गया है।
धमकाने के बाद से परेशान थे पिता
दौलतराम इंगले के पुत्र यशराज ने बताया कि उसके पिता बंधन गार्डन में नौकरी करते थे और लाइट डेकोरेशन का काम भी करते थे। बंधन गार्डन संचालक द्वारा उनका वेतन नहीं दिया जा रहा था। साथ ही रुपयों के लेनदेन में धमकी भी दी जा रही थी। इस कारण उसके पिता परेशान रहते थे।
यह लिखा सुसाइड नोट में
दौलतराम ने आत्महत्या के पहले लिखे 4 पेज के सुसाइड नोट में विमल जैन, बबलू जैन और पप्पू प्रजापति सहित अन्य के नाम का उल्लेख करते हुए लिखा है कि मैं बंधन गार्डन में नौकरी करता था और लाइट डेकोरेशन का काम भी करता हूं।
उक्त लोगों से मेरा रुपयों का लेनदेन था जिसे लौटा दिया था बावजूद इसके और रुपयों की मांग की जा रही थी। दौलतराम ने लिखा है कि बंधन गार्डन में लगा हजारों रुपये का लाइट डेकोरेशन का सामान उक्त लोगों ने जब्त कर लिया है। रुपयों के लिये जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इससे प्रताडि़त होकर आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे मरने के बाद लाईट डेकोरशन का सामान उक्त लोगों से छुड़ाकर मेरे परिजनों को सौंपा जावे।