- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
युवक की हत्या के चार आरोपी मऊ में पकड़ाए
उज्जैन। भूखी माता के पास युवक की हत्या के चारों आरोपी मऊ में फरारी काट रहे थे। मऊ पुलिस ने उन्हें एक फार्म हाउस से पकड़ा है। आरोपियों को लेने के लिए बुधवार को एक दल मऊ जाएगा।
बहादूरगंज निवासी मोनू ठाकुर की हत्या के मामले में महाकाल पुलिस सोनू परमार उर्फ टूईय्या, पंकज, गोलू और अंकित को तलाश रही थी। आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उनके परिजनों को भी थाने में बैठा रखा था।
इसी बीच चारों को मऊ स्थित बडग़ोला थाना पुलिस ने एक फार्म हाउस से धरदबोच लिया है। एएसपी अमरेंद्रसिंह ने चारों के गिरफ्त में लेने की बात तो स्वीकार की है। हालांकि महाकाल पुलिस को सुबह तक यह जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन अब वे आरोपियों को लाने की तैयारी में जुट गए। सर्वविदित है कि लेन-देन के विवाद में सोमवार शाम चारों ने मोनू की हत्या कर दी थी।
एक दिन पहले चाहते थे मारना : पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार मोनू सूदखोरी का काम करता था। उसने सोनू को ८० हजार रुपए ब्याज पर दे रखे थे। यहीं नही सोनू की जमानत पर अन्य लोगों को भी रुपए बांट रखे थे। समय पर रकम वापस नहीं मिलने पर दोनों के बीच रविवार को विवाद होने पर सोनू आदि ने मोनू को मारना की योजना बनाई थी। हालांकि तुरंत ही नहीं मिलने पर वह उस दिन बच गया था।
अब सूदखोरों पर शिकंजा : सर्वविदित है कि सूदखोरी के कारण पूर्व में भी कई बार शहर में बड़ी वारदाते हुई है। समय-समय पर पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ मुहिम भी चलाई, लेकिन अभियान ठंडा पडऩे के बाद यह गोरखधंधा फिर शुरू हो जाता है। तीन दिन पहले हुई घटना के बाद एक बार फिर पुलिस सजग हो गई है। एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि सूदखोरी की शिकायत होने पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।