- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
आगजनी: हरिफाटक ब्रिज के पास गैरेज में हादसा, चार लाख रुपए का नुकसान
तापने के लिए जलाई आग की चपेट में गैरेज, चार कार जलकर खाक
उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज के समीप गुरुवार सुबह आगजनी हो गई। तापने के लिए जलाई आग की चपेट में गैरेज आने से वहां खड़ी चार कार जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
इंदौर रोड हरिफाटक ब्रिज के पास कई कार-ट्रक मरम्मत की दुकानें हैं। वजीर पार्क निवासी फकरूद्दीन उर्फ फैजल पिता कमरूद्दीन का यहां फैजल ऑटो गैरेज है। तड़के गैरेज के पास ही एक ट्रक चालक ने ठंड से बचने के लिए ताप जलाया लेकिन जाते समय वह उसे बुझाकर नहीं गया।
नतीजतन हवा के कारण आग गैरेज तक पहुंच गई और चार कार उसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक यहां खड़ी चार कार जलकर खाक हो गई। गैरेज संचालक ने बताया आगजनी में करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।
याद रहे गर्मी के मौसम हर वर्ष आगजनी की घटनाओं बढ़ जाती हैं। छोटी-सी चिंगारी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है इसलिए लोग सतर्क रहें।
मालीपुरा में हुई घटना, शार्ट सर्किट से लगी आग
आगजनी की एक घटना बुधवार को मालीपुरा स्थित महाकाल कनक कॉम्प्लेक्स में हुई थी। यहां शार्ट सर्किट से एक बेल्ट की दुकान में आग लग गई थी। दमकलों ने यहां भी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन इस दौरान दुकान में रखा लाखों का सामान जलने की बात कही जा रही है।
गर्मी में आगजनी से रहें अलर्ट
- घर, संस्थानों में विद्युत लाइन चैक कर लें।
- होटल, शादी समारोह में आग बुझाने के संसाधन रखें।
- आग के काम सावधानी से करें, बच्चों को दूर रखें।
- काम होने के बाद ध्यान से आग बुझाएं, चैक करें।
- संभवत: खेतों में पराली (खापे) न जलाएं।
- आगजनी हो तो तुरंत फायर ब्रिगेड/पुलिस को कॉल करें।