- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
साबरमती एक्सप्रेस से बिहार का युवक गिरा
पैरों की अंगुलियां कटने और सिर में चोट लगने से बिगड़ा दिमागी संतुलन
साबरमती एक्सप्रेस में अहमदाबाद से बिहार के लिये यात्रा कर रहा युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सिर में चोट लगने की वजह से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया। जिला चिकित्सालय में युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक संतोष साहनी पिता राजेंद्र साहनी निवासी समस्तीपुर (बिहार) अपने दोस्त देवदत्त के साथ अहमदाबाद से समस्तीपुर के लिये साबरमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। इसी दौरान चलती ट्रेन से गिरने पर उसके पैरों की सभी अंगुलियां कट गईं और सिर में भी गंभीर चोट आई।
पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने बताया कि संतोष साहनी का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। संतोष ने बताया कि उसका दोस्त ट्रेन से आगे निकल गया। वह अहमदाबाद में मशीन ऑपरेटर का काम करता था। चलती ट्रेन से गिरने के बावजूद संतोष के दोस्त देवदत्त ने ना तो ट्रेन रुकवाई और ना किसी और को सूचना दी। काफी समय तक पटरियों पर पड़े रहने के बाद पुलिस ने उसे भर्ती करवाया।