- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
वकील को बंधक बनाकर डंडों से पीटा
उज्जैन। नेहरू नगर नागझिरी में रहने वाले एक वकील को कुछ युवकों ने जमानत कराने के बहाने तराना बुलाया और रास्ते से उसे पकड़कर ताजपुर स्थित घर ले गये जहां उसे बंधक बनाकर डंडों से मारपीट की गई। चंगुल से छूटने के बाद वकील चिमनगंज थाने पहुंचा व मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। रामलाल पिता चुन्नीलाल 72 वर्ष निवासी नेहरू नगर नागझिरी वकील हैं। रामलाल ने बताया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने तोलाराम व मीणा के बीच लेनदेन के विवाद में समझौता कराया था।
तोलाराम की मृत्यु हो जाने के बाद उसका पुत्र रमेश निवासी ताजपुर लेनदेन के रुपये वकील रामलाल से मांग रहा था। कल रमेश ने फोन कर वकील रामलाल को जमानत कराने का बहाना बनाकर तराना बुलाया।
रामलाल अपनी बाइक से कायथा तक पहुंचे और यहीं से वकील रामलाल को रमेश व उसके 3-4 अन्य साथियों ने पकड़ा व जबरन ताजपुर ले गये। यहां वकील रामलाल को रमेश और उसके साथियों ने घर में बंधक बनाया व डंडों से पिटाई की। मारपीट में वकील को पीट व हाथ पैर में चोटे आईं। देर रात रमेश की पत्नी ने रामलाल को छुड़ाया जिसके बाद वह पैदल ही रात 1 बजे मोरखेड़ी में रहने वाले दोस्त के घर पहुंचे और उसी की बाइक पर सुबह चिमनगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।