- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
वाग्देवी भवन में विद्यार्थियों का हंगामा
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने आज साफ सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाने तथा बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नारेबाजी की तथा कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्य मालवीय, दुष्यंत मालवीय, अभिषेक राठौर, अतुल भाटी, अश्विन रघुवंशी, नीरज उपाध्याय, अजय कुमावत, कृष्णा वर्मा, आयुष भारती, अमन शुक्ला, हेमंत रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे। बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने बताया कि लंबे समय से हम वाग्देवी भवन में लगने वाली कक्षाओं की साफ सफाई की मांग करते रहे हैं और अभी तक साफ सफाई पेयजल आदि के इंतजाम नहीं हुए हैं अत: कक्षाओं का बहिष्कार किया गया है अभाविप तथा एनएसयूआई ने भी नाराजगी जाहिर की है।
विद्यार्थियों द्वारा कक्षाओं का बहिष्कार किए जाने के बाद अध्ययनशाला प्रमुख प्रोफेसर राकेश ढंड, कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा विद्यार्थियों की समस्या सुनी विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले दिनों बीकॉम ऑनर्स के 105 विद्यार्थियों को एटीकेटी आई है, जिसकी परीक्षा कॉपी विद्यार्थियों को दिखाई जाए, यहां आने वाले अराजक तत्वों पर रोक लगाई जाए तथा पेयजल व सफाई के इंतजाम किए जाएं।