- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
वाट्सअप पर धार्मिक टिपण्णी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
उज्जैन। पुलिस ने वाट्सअप गु्रप में धर्म विशेष के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस महाकाल से मिली जानकारी के अनुसार नलियाबाखल निवासी मोहम्मद अनस पिता जावेद नागौरी ने शिकायत की कि उसके वाट्सग्रुप में धार्मिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से युवक द्वारा धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी की है। पुलिस ने संबंधित वाट्सअप ग्रुप से उसका नंबर लेकर पता लगाया तो वह नंबर नौगांवा निवासी शुभम कुमावत का निकला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक शुभम को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त किया है।
रविवार को शुभम के पिता महाकाल थाने पहुंचे तो उन्होंने अक्षर विश्व को बताया कि शुभम से गलती हुई है, लेकिन यह घटना नामसमझी में की गई है। पुलिस ने शुभम के साथ उसके नाबालिग भाई को भी हिरासत में ले रखा है, जबकि एक भाई की है। पुलिस ने फिलहाल सायबर सेल की मदद से संबंधित वाट्सअप ग्रुप का रिकार्ड बुलवाया है। पुलिस ग्रुप एडमिन को भी तलाश रही है।