- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन दक्षिण- दरबार के भरोसे भाजपा की नैया- क्या राजा ठाकुर बनेंगे खिवैया
उज्जैन। टिकट मिलने के बाद से ही मोहन यादव की टीम और पार्टी कार्यकर्ता दबी जबान जीत के लिए असमंजस में थे। कांग्रेस के बागी जयसिंह दरबार और मंगरोला के राजा ठाकुर के भाजपा में आने से टीम मोहन यादव में गजब का आत्मविश्वास आ गया है।
गौरतलब है इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार राजेन्द्र वशिष्ठ को कमजोर नही आंका जा रहा है। बिखरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी हो गई है। भाजपा के मोहन यादव और कांग्रेस के राजेन्द्र वशिष्ठ के बीच नाक की लड़ाई है। दरबार ने फिर निर्दलीय हुंकार भरी है पर दमदारी नदारत है।
मोहन यादव भाजपा के कद्दावर नेता है,सीधा हाईकमान से टिकट लाए है, उनके प्रचार अभियान में उन्हें उज्जैन कि शान बताया जा रहा है। कांग्रेस के विपरीत भाजपा में बिखराव दिख रहा है,दक्षिण के चूक गए सारे दावेदार गायब है,प्रभावशाली कार्यकर्ता अनमने है।कांग्रेस को अपने प्रत्याशी की छवि का भरोसा है,इस बार दरबार की ज्यादा चिंता नही पाली जा रही है।
यहां बैरवा, मुस्लिम, ब्राह्मण, आंजना, खाती, वाल्मीकि, सिंधी, मराठी, वैश्य, दलित मतदाता समूह अधिक है जो राजनीतिक दलों द्वारा अपनी उपेक्षा से पीडि़त हैं। बहरहाल उज्जैन की शान (टीम यादव का प्रचार गीत) और सेवाभावी दरबार, काम करने वाले जनप्रतिनिधि के बीच मुकाबला है, देखना है दक्षिण के मतदाता किसे चुनते है।