- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
विक्रमकीर्ति मंदिर
उज्जैन के पवित्र शहर में विक्रम कीर्ति मंदिर का निर्माण युवा पीढ़ी के मन में मौर्य वंश के गौरव को स्थापित करने के लिए किया गया था। विक्रम कीर्ति मंदिर में एक सिंधिया ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, एक पुरातात्विक संग्रहालय, एक आर्ट गैलरी और एक सभागार है। इस जगह को विक्रम युग की दूसरी सहस्राब्दी के अवसर पर एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था। इस संग्रहालय में नर्मदा घाटी में पाई गई मूर्तियों की शृंख्ला, तांबे की प्लेटें और जीवाश्म प्रदर्षित किए गए हैं। एक प्राचीन हाथी की विशालकाय खोपड़ी रखी है जो आम आदमी के लिए विशेष रुचि का विषय बन गया है। सिंधिया ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में विभिन्न विशयों की अठारह हज़ार से अधिक पांडुलिपियाँ हैं। ये फारसी, अरबी और अन्य भारतीय भाषाओं में संस्थान में मौजूद दुर्लभ पांडुलिपियाँ हैं। अनुसंधान संस्थान विक्रम कीर्ति मंदिर के अंदर मुख्य पर्यटन आकर्षण स्थल माना जाता है।