- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
विक्रम विवि में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर लिंक खुली
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय ने अपनी 29 अध्ययनशालाओं में एडमिशन के लिए शुक्रवार को वेबसाइट पर लिंक खोल दी। अब अध्यनशालाओं में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट समेत पढ़ाए जा रहे 18 स्नातक, 25 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।
मालूम हो कि विक्रम विवि ने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म जमा करने की अधिसूचना सप्ताहभर पहले 17 मई को ही वेबसाइट पर जारी कर दी थी। ऑनलाइन प्रभारी के चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से फॉर्म ऑनलाइन जमा किए जाने को लिंक नहीं खोली जा सकी। चुनाव कार्य से फ्री होते ही उन्होंने शुक्रवार को लिंक ओपन कर दी। अधिसूचना के मुताबिक मेरिट बेसिस पर स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून तक कर सकते हैं। स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 29 जून तक जमा कर सकेंगे। बीफार्मा, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमएससी इनवायरमेंट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिये होगा। इसके लिए आवेदन 750 रुपए फीस के साथ 24 जून तक जमा होंगे।