- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
विक्रम विश्वविद्यालय:पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट जारी किए बगैर रखी विशेष वार्षिक और पूरक परीक्षा
विक्रम विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर किस तरह काम किया जाता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालय ने वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत होने वाली परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के रिजल्ट ही जारी नहीं किए और विशेष वार्षिक एवं पूरक परीक्षाएं रख दी। रिजल्ट के अभाव में ऐनवक्त पर 5 से 8 दिसंबर के बीच होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को निरस्त करना पड़ा। जानकारी के अभाव में कई विद्यार्थी सोमवार को परीक्षा केंद्र पहुंच गए।
विश्वविद्यालय ने शिक्षा सत्र 2021-22 के अंतर्गत बीए, बीएससी और बीकॉम सहित अन्य पाठ्यक्रमों के द्वितीय और तृतीय वर्ष की विशेष वार्षिक और पूरक परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। जबकि इन परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन आैर पुनर्गणना के रिजल्ट ही जारी नहीं किए। जबकि 5 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होना थी। इनमें से सिर्फ बीकॉम के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के रिजल्ट सोमवार तक जारी हो सके थे।
रिजल्ट जारी नहीं हुए तो विश्वविद्यालय प्रशासन को ताबड़तोड़ 5 से 8 दिसंबर के बीच होने वाली विशेष वार्षिक और पूरक परीक्षा (द्वितीय और तृतीय वर्ष) के प्रश्न पत्रों को निरस्त करना पड़ा। जानकारी के अभाव में सोमवार को कई विद्यार्थी विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र सुमन मानविकी भवन पहुंच गए। जिन्हें वहां मौजूद प्राध्यापकों ने प्रश्न पत्र निरस्त होने की जानकारी दी।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया रिजल्ट बनाने का कार्य जारी है। मंगलवार शाम तक सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 5 से 8 दिसंबर तक की परीक्षाओं के निरस्त किए गए प्रश्न पत्रों का परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। शेष परीक्षाएं यथावत रहेंगी।