- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
विक्रम विश्वविद्यालय:रिजल्ट जारी नहीं, आज व कल होने वाली विशेष वार्षिक-पूरक परीक्षा निरस्त
विक्रम विश्वविद्यालय में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के रिजल्ट जारी करने में हो रही देरी के चलते 9 और 10 दिसंबर को होने वाली दूसरे और तीसरे वर्ष की विशेष वार्षिक एवं पूरक परीक्षाओं को निरस्त करना पड़ा है। रिजल्ट कब तक जारी होंगे, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है।
विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की 9 से 10 दिसंबर तक की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की सभी विशेष वार्षिक और पूरक परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। गुरुवार शाम परीक्षाएं निरस्त करने की सूचना कुलसचिव की ओर से जारी की गई।
आगामी समय सारणी अलग से जारी की जाएगी। शेष परीक्षाएं यथावत रहेंगी। इसके पहले 5 से 8 दिसंबर तक होने वाली विशेष वार्षिक और पूरक परीक्षाओं को भी निरस्त किया गया था। परीक्षाएं निरस्त होने की सबसे बड़ी वजह पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्गणना के रिजल्ट जारी नहीं होना है। विश्वविद्यालय अब तक केवल बीकॉम के यह रिजल्ट जारी कर पाया है, जबकि बीए आैर बीएससी के संबंधित रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से विद्यार्थी भी असमंजस में हैं।
परीक्षाओं का जल्द रिव्यू करवाया जाएगा -कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय ने बताया पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के सभी रिजल्ट जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षाओं का रिव्यू भी जल्द किया जाएगा, ताकि आगे इस तरह की समस्या न हो।