- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
विद्यार्थियों को डिजिटल अंकसूची देगा विक्रम विवि, हर कॉलेज में एक नोडल अफसर बनाया
विक्रम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की अंकसूची डिजिटलाइज्ड की जाएगी। इससे विदेश या विश्वविद्यालय से दूर रहने वाले विद्यार्थियों को वैरिफिकेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किया जाएगा। यह निर्णय विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक मंगलवार को रखी गई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने की।
कुलपति ने कहा विक्रम विश्वविद्यालय में आचार्य विद्यासागर पीठ एवं शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके लिए अभा जैन ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति से पत्र मिला था। साथ ही दूरदराज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हर कॉलेज में एक नोडल अफसर बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को छोटे छोटे काम के लिए विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं होगी।
नैक के लिए यह तैयारी
नैक के लिए तैयारी की गई। इसके तहत विश्वविद्यालय की विविध नीतियों, आईटी नीति, पर्यावरण नीति, जेंडर नीति को अंगीकृत किया जाएगा। कोरोना के कारण नैक मूल्यांकन पहले ही पिछड़ चुका है। शारीरिक शिक्षा एवं खेल तदर्थ अध्ययन मंडल की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार एमपीईएस पाठ्यक्रम सामान्य नियमों के साथ शुरू किया जाएगा। बैठक में डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा, डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार सोनी, डॉ. नरेंद्र जैन आदि मौजूद थे।