- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
वि.स. में मंत्री का जवाब- टंकी घोटाले की जांच होगी, दोषी दण्डित होंगे
उज्जैन | नगर निगम पीएचई के टंकी और स्टैंड घोटाले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों को दंडित करने का आश्वासन नगरीय प्रशासन मंत्री मायासिंह ने दिया है। विधायक अनिल फिरोजिया द्वारा विधानसभा में इस मामले में जानकारी मांगी थी। विधायक के सवालों के जवाब में विभाग की ओर से पहले कहा गया कि कोई दोषी नहीं है लेकिन बाद में बताया गया कि उपयंत्री को निलंबित किया गया है। विधायक ने विधानसभा को गुमराह करने की शिकायत प्रश्न संदर्भ समिति को कर दी है। यदि गलत जानकारी देना सिद्ध पाया जाता है तो जानकारी देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। पीएचई द्वारा सिंहस्थ में 500 टंकी और 400 स्टैंड खरीदी में गड़बड़ी को लेकर तराना विधायक ने विधानसभा में जानकारी मांगी थी। उनके सवालों के जवाब में पीएचई ने जानकारी दी है।
विधायक के अनुसार पहले बताया गया किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई लेकिन बाद में बताया गया उपयंत्री को निलंबित किया गया है। गुरुवार को विधानसभा में विधायक को उनके सवालों की जानकारी उपलब्ध करा दी गई। लेकिन सदन में इस मुद्दे पर बहस नहीं हुई। विधायक फिरोजिया ने मंत्री माया सिंह से भेंट कर पूरे मामले की जानकारी दी। फिरोजिया के अनुसार मंत्री ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कराएंगे तथा दोषी अधिकारियों को दंडित करेंगे। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। फिरोजिया ने कहा कि विधानसभा को गलत जानकारी देने के मामले की भी प्रश्न संदर्भ समिति को शिकायत की है। समिति मामले की जांच करेगी और गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी।