- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
विरोध में भूले नियम:कमलनाथ पर हुई FIR के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना देकर नारेबाजी की
उज्जैन में सोमवार को कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज की गई FIR के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के नियम ताक में रख दिए गए। इस पर अफसरों ने कहा कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर फ्रीगंज टॉवर चौक पर आम्बेडकर मूर्ति के समीप करीब 50 से अधिक कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कल हुई FIR के विरोध में कांग्रेसियो ने शहर में प्रदर्शन शुरू किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर FIR दर्ज करने की मांग पर 11 बजे धरना शरू किया। तराना विधायक महेश परमार, घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान सहित कई कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रदर्शन में मौजूद रहे।
महामारी में भी भीड़ लगाकर धरना
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज हुई FIR के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसियों की संख्या आम दिनों की तरह दिखाई दी। आम्बेडकर प्रतिमा के समीप बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने CM शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और बेगुनाह लोगों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही CM शिवराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। आपको बता दें कि कांग्रेसी जब धरना दे रहे थे, तब वहां वे महामारी के नियमों को भूल गए और प्रोटोकॉल तोड़कर कई लोग बिना मास्क के भीड़ में बैठे दिखाई दिए। वहीँ सोशल डिस्टेन्सिंग की तो जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं
SDM संजय साहू ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली थी। इन सभी पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। CSP हेमलता अग्रवाल ने बताया कि धारा 144 लगी है। ऐसे में सभी के नाम ले लिए गए है। सभी पर FIR दर्ज होगी।