- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
विवाद होने पर रास्ते में कर दी पत्नी की हत्या
उज्जैन। ससुराल से पत्नी को लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने रास्ते में उसकी हत्या कर दी और उसके बाद अपनी बेटी को ननिहाल में छोड़कर भाग गया बाद में पुलिस ने आरोपी को एक जगह से हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बडऩगर के समीपस्थ ग्राम असावदा निवासी ईश्वरदास बैरागी का विवाह खाचरौद निवासी ललिता उर्फ प्रिया से कु छ वर्ष पहले हुआ था लेकिन दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ जिसके बाद मामला न्यायालय में गया जहां पर समझौता भी हो गया। बताया जाता है कि रविवार की सुबह १० बजे के लगभग ईश्वर दास पत्नी ललिता उर्फ प्रिया एवं तीन वर्षीय पुत्री को लेकर अपनी ससुराल से रवाना हुआ था।
रास्ते में उसने ग्राम लुसड़ावन की सीमा पर स्थित टापरी के पास शांतिलाल पाटीदार के खेत में ललिता की हत्या कर दी और इसके बाद तीन वर्षीय पुत्री को बाइक पर बैठाकर वापस अपनी ससुराल पहुंचा जहां पर उसने ससुराल वालों से कहा कि ललिता का एक्सीडेंट हो गया है।
मैं अस्पताल जा रहा हूं यह कहकर ईश्वर दास वहां से चला गया। इधर कुछ लोगों ने जब एक महिला की लाश को टापरी के पास पड़े हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एफएसएल अधिकारी अरविन्द नायक खाचरौद एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा खाचरौद थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। महिला के हाथ पर प्रिया गुदा हुआ था। बाद में उसकी शिनाख्त ललिता उर्फ प्रिया के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी ललिता के परिजनों को दी।
खाचरौद से पकड़ाया आरोपी : ललिता की हत्या सिर पर पत्थर से हमला करके कि गई जिसके साथ ही उसका गला गमछे से कस दिया। पुलिस ने इस मामले में ईश्वर दास बैरागी के खिलाफ धारा ३०२,२०१ में प्र्रकरण दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया है।