- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
विश्व शांति की कामना कर मनाया आदिनाथ जयंती महोत्सव
Ujjain News: मंडल विधान की रचना की गई, जिसमें 48 काव्य पर महाअघ्र्य चढ़ाए गए व 48 दीप प्रज्वलित कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
उज्जैन। जैन समाज द्वारा विश्व शांति की कामना से आदिनाथ जयंती महोत्सव मनाया गया। सकल दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, मित्र मंडल एवं नारी चेतना मंडल के सान्निध्य में भक्तामर विधान, शांति धारा, अभिषेक के आयोजन हुए।
कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण कार्यक्रमों को निरस्त
आदिनाथ जयंती महोत्सव श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पुरानी सब्जी मंडी में मनाया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण कार्यक्रमों को निरस्त कर प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती एवं तप कल्याणक सामान्य रूप से मनाया गया। जिसमें विश्व शांति और स्वास्थ्य की कामना की गई। मंडल विधान की रचना की गई, जिसमें 48 काव्य पर महाअघ्र्य चढ़ाए गए व 48 दीप प्रज्वलित कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
अष्ट द्रव्य से की गई पूजा
महासमिति जिला अध्यक्ष रमेश जैन एवं महासमिति प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया अष्ट द्रव्य से की गई विश्व शांति महायज्ञ की कामना चावल, बदाम, लोंग, जल, चंदन, केसर श्रीफल, समर्पित कर पूजा अर्चना की।