- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
वीरनगर के लोग बोले- स्मार्ट मीटर से रीडिंग ज्यादा आती
वीरनगर में सोमवार को रहवासियों ने बिजली कंपनी के अमले को स्मार्ट मीटर लगाने से रोक दिया। उन्होंने कहा, स्मार्ट मीटर फास्ट चलते हैं और रीडिंग ज्यादा आती है, हम मीटर नहीं लगाने देंगे। विवाद बढ़ने पर वल्लभनगर जोन के प्रभारी प्रणेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताकर मीटर लगवाने की समझाइश दी लेकिन लोग नहीं माने, उसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस बुलाई।
साथ ही चिमनगंज मंडी थाने पर आवेदन भी दिया है। पश्चिम शहर संभाग और पूर्व शहर संभाग के करीब एक लाख 27 हजार उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों के यहां अब तक मीटर लग चुके हैं, उनकी शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल की राशि डबल हो गई है।
महंगाई के दौर में बढ़ी हुई राशि के बिल जारी होने से आर्थिक भार बढ़ रहा है। बिजली कंपनी का अमला सोमवार को वीर नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंचा था, यहां पर मूलचंद वासवानी व अन्य रहवासियों ने मीटर लगाने का विरोध कर दिया।
उन्होंने आशंका जताई कि स्मार्ट मीटर से उनके यहां पर बिजली बिल ज्यादा राशि के आएंगे। उन्होंने मीटर लगाने से रोका तो बिजली कंपनी अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुलवाया। पुलिस ने भी रहवासियों को समझाया कि शासन की योजना के तहत मीटर लग रहे हैं। बिजली कंपनी की ओर से मूलचंद वासवानी के खिलाफ थाने पर आवेदन दिया है।
थाने पर आवेदन दिया है
वीर नगर में स्मार्ट मीटर लगाने से रोकने पर पुलिस को बुलाया गया था। शासकीय कार्य में बाधा का आवेदन थाने में दिया है। स्मार्ट मीटर तो उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं। जिसमें ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग हो जाएगी। -राजीव पटेल, ईई, बिजली कंपनी