वुमन पॉवर रैली:उज्जैन की सड़कों पर छाया मातृशक्ति का सुपर शो

मदर्स डे पर अक्षरविश्व द्वारा आयोजित वुमन पॉवर रैली के माध्यम से की वोट की अपील

किसी ग्रुप ने व्हाईट कलर की साड़ी पहनी थी, तो किसी ने ग्रीन कलर की। कोई साफा बांधकर आया था तो किसी ने राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। किसी ने भारत के ग्रामीण परिवेश को दर्शाया, तो किसी ने तिरंगे को अपनी शान बताया। यह नजारा था 12 मई रविवार को क्षीरसागर स्टेडियम का, जहां सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। अवसर था अक्षरविश्व द्वारा आयोजित वुमन पॉवर रैली का।

रैली की शुरूआत डॉ. अन्नदा पद्मावत, कोर्ट मेनेजर उज्जैन और अक्षरविश्व की डायरेक्टर डॉ. श्रुति जैन ने हरी झंडी दिखाकर की।

मदर्स डे के सम्मान और लोकतंत्र के महापर्व चुनाव 2019 में लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई, इस रैली में नारी सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने मिली।

उज्जैन शहर के इतिहास में यह पहला ऐसा आयोजन था, जहां सभी समाज की महिलाओं ने एक साथ आकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

क्षीरसागर स्टेडियम से शुरू होकर यह वुमन पॉवर रैली जब उज्जैन की सड़कों से मतदान के लिए प्रेरित करते हुए निकली तो हर किसी ने मातृशक्ति के इस जज्बे को सेल्युट किया।

हांथों में तख्तियां थामे, सजी हुई गाडिय़ों पर सवार जब उज्जैन की नारी शक्ति अपनी गाडिय़ों पर निकली तो लोगों ने अपने मोबाइल फोन में केप्चर किया और उनकी हौसला अफजाही की।

पद्मावती मंडल के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से बताया कि किसी तरह हमारा एक-एक वोट लोकतंत्र के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

रैली का संचालन अमित शर्मा एवं डॉ. अनामिका शर्मा ने अपने नये और अनोखे अंदाज में एक्टिवा पर किया।

तरणताल पर वुमन पावर रैली के सभी पार्टिसिपेंट्स को अतिथि डॉ. सतविंदर कौर सलूजा और सोनिया सहगल द्वारा सर्टिफिकेट भी दिए गये।

शहर की मॉम्स में सर्टिफिकेट और अवॉर्ड के साथ फोटो क्लिक करने का क्रेज भी देखते ही बन रहा था।

वुमन पॉवर रैली अवार्ड

रैली में शामिल सभी पार्टीसीपेंट्स के लिये आकर्षक प्राइजेस भी रखे गये थे, जिन्हे जीतने के लिये महिलाओं ने खूब मेहनत की और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बेस्ट ग्रुप- नवकार सेवा संस्थान, पद्मावती महिला मंडल, ब्राह्मी सुंदरी महिला मंडल

बेस्ट ड्रेसअप- शिल्पा नेमावकर, पूजा सोगानी, मोना सिंह

सरिता जैन (पहले हमारा वोट डलेगा, चूल्हा उसके बाद जलेगा)

बेस्ट व्हीकल डेकोरेशन- महिला परिषद अवंति, पद्मावती महिला मंडल, नेहा लिग्गा, मोना सिंह

रैली में शामिल हुए ये ग्रुप्स

महिला परिषद अवंति

नवकार सेवा संस्था

महाराष्ट्र समाज

पदमावती महिला मंडल

सिंधू सेवा समिति

सार्थक ग्रुप

मनोमय जनकल्याण समिति

महावीर जैन इंटरनेशनल ग्रुप

बसंती ग्रामीण विकास समिति

महाकाल महिला मंडल

प्रियांजलि ग्रुप

शुभ संदेश सामाजिक कल्याण समिति

भारत विकास परिषद

ब्राह्नी सुंदरी महिला मंडल

माहेश्वरी सभा मंडल

संभवनाथ महिला मंडल

भारतीय जैन संगठन

दिगंबर जैन महासमिति

माधव कॉलेज महिला ग्रुप

आदिनाथ महिला मंडल

प्रज्ञा कला मंच

लायंस क्लब

द्वारिका योगा क्लब

मारवाड़ी महिला मंडल

Leave a Comment