- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
सावधान: शहर में घूम रहे मोबाइल लूटेरे, 24 घंटे में दूसरी वारदात
उज्जैन। शहर में मोबाइल लुटेरों का आतंक फिर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी बाइक सवार बदमाश राह चलते व्यक्ति से मोबाइल झपटकर भाग गए। माधव नगर क्षेत्र में २४ घंटे में दो वारदात होने के बाद भी लूटेरों का पता नहीं चलने से और घटनाएं होने की संभावना बनी हुई है।
मंगलवार रात दानीगेट निवासी शिवलाल प्रजापत रात करीब ८ बजे कॉल आने पर स्टडी होम स्कूल के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाश मोबाइल झपटकर ले गए।
सोमवार रात करीब ९ बजे ऋषिनगर में टहल रहे वेयर हाऊस कार्पोरेशन के प्रवीण कुमार जैन से भी तीन बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए थे। २४ घंटे में लगातार दो वारदात से दशहत होने लगी है। हालांकि मोबाइल लुटेरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने तीन माह में चार गिरोह भी पकड़े हैं। बावजूद वारदात बढऩे की वजह भी पुलिस ही है क्योंकि रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है।
13 बदमाश से 50 मोबाइल
11 मार्च: शाजापुर के वीरेंद्र सिंह सहित पांच पकड़ाए 18 मोबाइल 6 बाइक जब्त।
23 मार्च : नागझिरी के आसिफ सहित तीन गिरफ्तार 10 मोबाइल बरामद।
04 मई : गणगौर दरवाजे के आफताब सहित चार धराए, मोबाइल और नकदी जब्त।
11 मई : इंदौर के जफर हुसैन उर्फ जाबिर उर्फ अठ्ठारिया से 23 मोबाइल बरामद।
ऐसे रहे अलर्ट
प्रयास करे सड़क पर मोबाइल का उपयोग न करना पड़े।
जरूरी हो तो ईयर फोन का इस्तेमाल करने की आदत डाले।
आवश्यकता पडऩे पर सुरक्षित स्थान पर मोबाइल उपयोग करे।
सूनसान रास्ते पर रात को मोबाइल उपयोग करने से बचे।
महंगा मोबाइल हो तो डोरी में बांधकर सुरक्षित रखे।
मोबाइल में आटो मेटिक सेक्यूरिटी लॉक लोड करे।
घटना हो तो तुरंत डायल 100 पर कॉल करे।