- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
वेतनवृद्धि रोकने का विरोध, कर्मचारी ऑफिस पहुंचे लेकिन काम नहीं किया
वेतन वृद्धि रोकने और रिक्त पदों पर नई भर्ती नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन किया। अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय तो पहुंचे लेकिन उन्होंने कोई सरकारी कार्य नहीं किया। पूरे समय कलम बंद हड़ताल की।
इसके पहले मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी शिक्षा विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, सेल टैक्स विभाग, कलेक्टोरेट आदि कार्यालय पहुंचे और यहां से कर्मचारियों को इकट्ठा कर वेतन वृद्धि रोकने और रिक्त पदों पर नई भर्ती नहीं किए जाने का विरोध किया।
अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समन्वय समिति के जिला संयोजक मोतीलाल निर्मल ने बताया बढ़े हुए डीए का भुगतान रोका गया है, छठवें वेतनमान की आखिरी किस्त भी नहीं दी जा रही है। वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोक दी है। रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष जीजी गोस्वामी, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के दिनेश गोठवाल, कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने एसडीएम संजीव साहू को ज्ञापन सौंपकर मांगों को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया।