- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन:गायत्री नगर से पकड़ाया सेक्स रैकेट
इन युवकों को किया गिरफ्तार
चिमनगंज पुलिस ने गायत्री नगर स्थित घर में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान देवास की रेलवे कॉलोनी निवासी रवि पिता राजेंद्र बेलिया सूरज पिता गब्बा जी कटारिया और रविंद्र पिता रामेश्वर आंजना दोनों निवासी बड़नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से गायत्री नगर में किराए के मकान में रहकर मोना नामक महिला सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। लोगों को जब इसकी सूचना लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। गौरतलब है कि मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को महिला और युवतियों के फोटो पहुंचाए जाते थे। जिसके बाद कीमत तय होती थी।
मक्सी रोड से पकड़ आया था रैकेट
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही पवासा पुलिस ने मक्सी रोड स्थित दोना पत्तल गोदाम दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें एक आरक्षक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही थी। गौरतलब है कि शहर के बाहरी क्षेत्रों की कालोनियों में अनैतिक कारोबार तेजी से पनप रहा है। हालांकि पुलिस भी ऐसे धंधों पर नजर रखे हुए हैं।
