- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
वेदर अपडेट:दिनभर गर्मी और उमस ने किया परेशान, 7 दिन बाद रात 11 बजे रिमझिम बारिश
शहर में गुरुवार को दिनभर गर्मी और उमस से लोग परेशान होते रहे लेकिन रात करीब 11 बजे रिमझिम बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। शहर में 7 दिन के सूखे के बाद गुरुवार रात बारिश हुई है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।
गुरुवार को दिनभर मौसम में गर्मी के साथ भारी उमस बनी रही। दिन में हल्के बादल जरूर छाए रहे लेकिन हवा की रफ्तार केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे दिन में तापमान भी 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने और दिन में आर्द्रता 85 प्रतिशत होने से पूरे दिन गर्मी और उमस से लोग जूझते रहे। रात करीब 11 बजे शहर में बूंदाबांदी के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रिमझिम का सिलसिला 10 मिनट तक चलता रहा। हालांकि इसके बाद बारिश रुक गई। शहर में इसके पहले 27 जुलाई को बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
वहीं रात में गर्मी और उमस का असर बना रहा। रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को शहर सहित उज्जैन जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।