- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शपथ समारोह कल:छठी बार पार्षद बनीं कलावती का अध्यक्ष बनना लगभग तय, योगेश्वरी, दुबे और चौहान भी दौड़ में
- सम्मलेन 6 को- अध्यक्ष को लेकर भाजपा पर्यवेक्षक ने की वन-टू-वन चर्चा
6 अगस्त को होने वाले निगम के सम्मेलन से पहले शुक्रवार को कालिदास अकादमी में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएम शामिल होंगे लेकिन अब कलेक्टर आशीष सिंह ही नवनिर्वाचितों को शपथ दिलवाएंगे। निगम के पहले सम्मेलन में अध्यक्ष और अपील समिति का निर्वाचन होगा। पर्यवेक्षक आशुतोष तिवारी दो दिन से शहर में हैं और पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।
बुधवार सुबह 10 से 12 बजे तक दक्षिण विधानसभा और दोपहर 12 से 2 बजे तक उत्तर विधानसभा के पार्षदों से पर्यवेक्षक तिवारी ने वन-टू-वन चर्चा की। शाम को पार्टी नेताओं से बात की, किसे अध्यक्ष बनाया जाए? चर्चा में वार्ड 15 से पार्षद कलावती यादव का नाम सबसे ऊपर है, वहीं तीसरी बार पार्षद बनीं योगेश्वरी राठौर के अलावा रामेश्वर दुबे और सत्यनारायण चौहान के नाम चर्चा में आए।
राजनीतिक अनुभव और मंत्री यादव की बहन होने के चलते कलावती पर सहमति तय मानी जा रही है। पर्यवेक्षक तिवारी ने शाम को सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। यह भी बात सामने आई कि भाजपा के बड़े नेता जिले से बाहर हैं। ऐसे में तिवारी ने दो दिन पहले ही मुलाकात कर ली या फिर फोन चर्चा की जा रही है।
टटवाल महाकाल दर्शन कर महू जाएंगे
महापौर टटवाल ने बताया कि शिप्रा स्नान और महाकाल दर्शन के बाद शपथ ग्रहण करूंगा। गुरुवार को आंबेडकर की जन्मस्थली महू जाकर उनके स्मृति स्थल पर नमन करूंगा।
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री पेश करेंगे विजन उज्जैन
5 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्टर ही नव निर्वाचितों को शपथ दिलवाएंगे। पहले यह कार्यक्रम 2 अगस्त को तय किया जा रहा था लेकिन उस दिन नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुलने के बड़ धार्मिक आयोजन के चलते कार्यक्रम टाल दिया गया। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 15 अगस्त से पहले होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री विजन उज्जैन पेश करेंगे।