- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
वेदर अपडेट:दिन के बाद रात में भी तेज बारिश आज मौसम विभाग का येलो अलर्ट
दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से देवासगेट स्थित कालिदास कन्या महाविद्यालय के समीप खेल मैदान में पानी जमा हो गया है। नजारा तालाब जैसा दिखाई दे रहा है।
- दिन में तीन डिग्री कम तापमान, 24 घंटों में 6 मिमी बारिश
मानसून सीजन के आखिरी महीने में एक बार फिर बारिश का दौर लौट आया है। सोमवार को दिन में रुक-रुक कर चार से पांच बार बारिश हुई। रात में हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मंगलवार को जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते दानीगेट के समीप खटीकवाड़ा में एक पुराना पेड़ धराशायी हो गई।
सोमवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। इसके बाद दिन में कई बार हल्की और तेज बारिश हुई। रात 8 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ ही देर में सड़कों पर पानी जमा हो गया। करीब एक घंटे तक तेज बारिश का दौर चलता रहा। इसके बाद भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर चलता रहा।
बीते 24 घंटों के भीतर जीवाजी वेधशाला में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में अब तक कुल 839 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों में उज्जैन जिले में औसत 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इस दौरान केवल उज्जैन में 2 मिमी और बड़नगर में 9 मिमी बारिश हुई। जिले में अब तक औसत 965.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।