- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
वेदर अपडेट:24 घंटों में 2.5 इंच भीगा शहर, फिर भी मानसून का इंतजार
अब तक साढ़े 5 इंच से ज्यादा, दिन में 3 डिग्री कम हुआ तापमान |
शहर में बीते 24 घंटों के भीतर तेज और रिमझिम बारिश हुई। मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक रिमझिम और हल्की बारिश का सिलसिला चलता रहा। बीते 24 घंटों के भीतर 2.5 इंच बारिश हुई। शहर में अब तक साढ़े 5 इंच से अधिक बरसात हो चुकी है। सोमवार-मंगलवार की रात अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई।
बारिश के साथ हवा चलने के कारण रात के तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पिछले दिन से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया उज्जैन जिले में 25 से 26 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।
पेड़ गिरा, बिजली लाइन टूटी, 2 से 3 घंटे रहा ब्लैक आउट
बीती रात बारिश और तेज हवा से कई इलाकों में लोगों को ब्लैक आउट का सामना करना पड़ा। इंदौर रोड पर मॉडल स्कूल के समीप एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से हाईटेंशन लाइन सहित बिजली के तार टूट गए। जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।
इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में भी घंटों बिजली गुल रही। इसके अलावा एमआर-5 और आगर रोड से लगी कॉलोनियों में भी रात में हुई बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई। जिससे रात 1 बजे से लेकर 3 बजे तक इस क्षेत्र से लगी सभी कॉलोनियां और इलाके अंधेरे में डूबे रहे।