- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
वॉकिंग झोन में लापरवाही से तेज दौड़ते वाहन
कोठी रोड पर सुबह और शाम के समय है वाहनों पर प्रतिबंध, फिर भी नहीं हो रहा इसका पालन
उज्जैन।तरणताल से लेकर कोठी पैलेस तक सुबह शाम वॉकिंग झोन के मद्देनजर पूरे मार्ग को नो व्हीकल झोन बना दिया जाता है बावजूद इसके लापरवाह वाहन चालक इस मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालते हैं। रविवार शाम भी कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
फ्रीगंज से लेकर आसपास की कालोनियों आदि क्षेत्र के सैकड़ों लोग सुबह शाम उदयन मार्ग तरणताल से लेकर कोठी तक पैदल भ्रमण करने आते हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक रहती है। इस कारण पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल झोन बनाकर यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगाई जाती है ताकि कोई वाहन चालक इस मार्ग पर आवागमन न करे। बावजूद इसके कई लोग कार, बाइक आदि लेकर मार्ग से न सिर्फ गुजरते हैं बल्कि तेज रफ्तार वाहन चलाकर लोगों को दुर्घटना का शिकार भी बना रहे हैं। बीती शाम भी तेज रफ्तार कार चालक ने असरद पिता सकील निवासी बेगमबाग की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बाइक में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई।
स्पोर्ट्स बाइक चालकों पर कार्रवाई के बाद भी भय नहीं: माधव नगर पुलिस द्वारा स्पोर्ट्स बाइक पर स्टंट करने वाले युवकों की अभियान चलाकर न सिर्फ धरपकड़ की जाती है बल्कि उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जाती है। बावजूद इसके वाहन चालक उदयन मार्ग पर स्टंट करते नजर आते हैं।