- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को उज्जैन पुलिस की सायबर टीम ने पकड़ा है। एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से शहर के अलग-अलग थानों में ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हो रही थीं। ठगी के सभी मामलों में बदमाशों का तरीका मिलता-जुलता था। बदमाशों द्वारा लोगों के मोबाइल कॉल कर ओटीपी नंबर के जरिये खातों से रुपये निकाल लिये जाते थे। इसी के मद्देनजर एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देश पर सायबर सेल टीम का गठन किया गया। टीम ने ठगी करने वाले गिरोह की लोकेशन ट्रेस करने के बाद मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली आदि अलग-अलग शहरों में रहने वाले गिरोह के सदस्यों की खोज की। इनमें से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने एक व्यक्ति से ऑनलाइन 2 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करना कबूला। एएसपी सिंह के अनुसार पकड़ाये बदमाशों के साथियों की तलाश की जा रही है।