- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
वैक्सीनेशन का दूसरा चरण
उज्जैन में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीनेशन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। जिला अस्पताल के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में खाराकुआं थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर को कोवैक्सिन की पहला टीका लगाया गया। उनके बाद अन्य पुलिसकर्मियों को भी टीके लगाए गए।
टीआई बोले- काश! वैक्सीन पहले आती, तो वे भी हमारे बीच होते
चिमनगंज मंडी हाईवे का थाना होने से कोरोना काल में थाना क्षेत्र की कॉलोनियों के अलावा हाइवे की नाकाबंदी करने में मशक्कत करनी पड़ती थी। सुबह से रात तक ड्यूटी में रहते थे। इस बीच थाना क्षेत्र में कोई संक्रमित निकलता, तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाना, लोगों को दवाई से लेकर खानपान की चीजें मुहैया कराना, सब कुछ किया। महामारी की वजह से लोगों के साथ ही हमारे कई पुलिसकर्मियों की भी जान गई। लोगों को परेशान होते देखा है। काश, वैक्सीन जल्दी आ जाती, तो आज वे भी हमारे बीच होते।
28 टीमें लगा रही हैं टीके
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है। इसमें पुलिसकर्मी, सेना, नगर निगम और पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। जिले 16 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 140 लोगों का प्रतिदिन वैक्सीनेशन होगा। तीसरी खेप में कोवैक्सिन के 9900 डोज मिले हैं।
पहले चरण में 88 प्रतिशत लोगों को लगा टीका
डॉ. परमार ने बताया कि पहले चरण में 12448 स्वास्थकर्मियों को टीके लगने थे। इसमें करीब 88 प्रतिशत को टीका लग चुका है। इन्हें टीका लगाए जाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10, 11 व 13 फरवरी को इन्हीं बूथों पर टीका लगाया जाएगा।